चंदौली, जनवरी 6 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के समीप सड़क किनारे 45 वर्षीय बाइक सवार का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय में लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। वही घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी 45 वर्षीय बबलू पटेल पुत्र स्व़ मुन्नू पटेल बीते सोमवार को ससुराल करवत में आयोजित बरही कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वही देर रात खाना खाकर बाइक पर सवार होकर घर के लिए चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजन रातभर खोजबीन करते रहे। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.