मधेपुरा, जून 24 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र से तकरीबन तीन सप्ताह पूर्व ससुराल से भागी महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रेशना बाजार से बरामद किया। गौरतलब है कि सुखासन पंचायत के वार्ड 2 बभनगामा महेश गांव से बीते 4 जून की रात से ही महिला लापता थी। उसके पति ने आरोप लगाया था कि देर रात उसकी पत्नी शौच के बहाने घर से निकली थी। सुबह तक लौट कर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के क्रम में पता चला कि महिला को भगाने में सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बड़सम वार्ड 6 के शिवम कुमार उर्फ एसपी यादव का हाथ है। महिला के पति ने अपनी पत्नी पर घर से गहने - जेवरात और नगदी लेकर भागने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि उसकी पत्नी फोन पर उससे घंटों बात करती रहती थी। टोकने पर रिश्तेदार का नाम लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.