बेगुसराय, सितम्बर 29 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के बड़ी अकहा गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर कर्बला निवासी मृतका के पिता राजेंद्र महतो ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में पति धीरज कुमार, ससुर रामवृक्ष महतो, देवर ऋतिक कुमार, सास प्रभा देवी व ननदोई को आरोपित करते हुए पुत्री प्रियंका की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने थाने में कांड संख्या 287/25 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...