पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना के सज्जाद कॉलनी में एक विवाहित महिला की संदेहास्पद मौत हो गयी। शव को घर में छोड़ उसके ससुराल वाले फरार हैं। मायके वालों ने महिला के ससुराल वालों पर महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरेप लगाया है। मौके पर सहायक खजांची थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतका की पहचान सज्जाद कॉलोनी निवासी शहजादा की तीस वर्षीय पत्नी रूमा परवीन के रूप में हुई है। मधुबनी थाना के मौलवी टोला निवासी मृतका के मामा शमीम आलम ने बताया कि चार साल पहले उनकी भांजी की शादी हुयी थी। जिससे उसे तीन साल का एक बच्चा है। शादी के बाद से उसकी सास आए दिन उसे तंग किया करती थी। हाल में वह अपने ननिहाल गयी थी। जहां से वह एक सप्ताह पहले अपने घर आयी थी। रविवार को मृतका के भैंसुर राजा ने मृतका के केनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.