बरेली, नवम्बर 14 -- घरेलू कलह के चलते ससुराल वालों ने युवक को पीटा तो उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। सुभाषनगर के मोहल्ला वंशीनगला में रहने वाले राजू मौर्य (32) ने बुधवार देर रात घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजू की बहन सलोनी ने बताया कि उनके भाई परसाखेड़ा स्थित कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में ड्राइवर थे। उनकी शादी दस साल पहले सीबीगंज के मथुरापुर की रहने वाली सुनीता से हुई थी। भाभी फोन पर ज्यादा बात करती थी, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो भाभी ने अपने मायके वालों को बुलाकर भाई की पिटाई कराई। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और समझाकर मामला शांत करा दिया। मगर इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.