शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- ससुराल में पिटाई और दहेज में दी गई बाइक छीन ली गई। इस अपमान से क्षुब्ध युवक ने अपने घर आकर फंदा लगा कर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले बेटे का ब्याह हुआ, उसकी पत्नी मायके में ही बनी रहती थी। विदा कराने को पंचायत तक करानी पड़ी, जब आई तो जेवर लेकर मायके चली गई। मोहनपुर निवासी रामकेशन सक्सेना के 25 वर्षीय पुत्र रोहित सक्सेना की शादी एक वर्ष पूर्व कस्बा बंडा निवासी सुधा के साथ हुई थी। रामकेशन सक्सेना ने बताया कि बेटे रोहित की शादी के बाद बहू अधिकांश मायके में रहती थी। तीन माह पूर्व बेटा बहू को विदा कराने के लिए ससुराल गया था तो ससुराल वालों ने उसके साथ पिटाई की थी, जिस पर काफी पंचायत के बाद बहू घर आई थी। इसके बाद फिर से बहू अपने मायके चली गई थी, साथ में जेवरात ले गई। सोमवार को रोहित ससुराल अपनी पत्नी सुधा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.