पूर्णिया, सितम्बर 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 02 मधुवन गोरियारी में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान सीता देवी पत्नी विजय मल्लाह के रूप में हुई है। उनका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। मृतका की मां मधेपुरा के उदाकिशुगंज थानक्षेत्र के मुरली चकला गांव निवासी सुनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में बेटी की शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.