संभल, नवम्बर 29 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक के साथ पत्नी, साढ़ू, साली सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना धनारी क्षेत्र के मानकपुर निवासी सुरेश बीती रात थाना जुनावई क्षेत्र के देवर कंचन गांव स्थित ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद साढ़ू से हो गया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी हेमवती, साढ़ू देवेंद्र, साली राजवती पत्नी देवेंद्र और गौतम ने सुरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर हेमवती, देवेंद्र, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.