महाराजगंज, मई 26 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नशे की हालत में हिलते-डुलते ससुराल पहुंचना एक दामाद पर भारी पड़ गया। रस्सी से बांधने के बाद पत्नी, ससुर, साले समेत अन्य सदस्यों ने पीटकर आवभगत किया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भिटौली थाने के पुलिस कर्मियों ने दामाद को रस्सी खोल मुक्त कराया। नशे में वह इस कदर चूर था कि पुलिस कर्मी उसे अपने साथ नहीं ले जा पाए। नशा उतरने के बाद वह वापस लौट गया। कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी एक युवक की भिटौली थाना क्षेत्र में ससुराल है। पत्नी इस समय मायके आई हुई है। शनिवार की रात में नशे में धुत होकर वह ससुराल पहुंचा। परिजन उसे संभालने का बहुत प्रयास किए, लेकिन वह दुर्व्यवहार करने लगा। अपशब्द बोलने लगा। तमाशा खड़ा होता देख ससुरालियों का सब्र टूट गया। वे उसे को पीटने लगे। फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.