देवघर, अप्रैल 26 -- सारवां। रोशन गांव में शुक्रवार को दहेज की खातिर ससुरालवालों द्वारा 25 वर्षीया महिला शोभा देवी, पति- विकास यादव की हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह सदलबल रौशन गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में सोनारायठाढ़ी थाना के खिजुरिया गांव निवासी मृतका के पिता ठाकुर महतो द्वारा थाना में आवेदन देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। उसमें मृतका के पति- विकास यादव सहित सास, ससुर, भैंसुर सहित परिवार के सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पूरा परिवार दहेज लोभी है। आरोप लगाया गया है कि दहेज की खातिर पुत्री शोभा की हत्या आरोपियों द्वारा मिलकर कर दी गई है। ...