अलीगढ़, नवम्बर 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में ससुराल आए युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव रहसूपुर निवासी रोहित (30) पुत्र हरिसिंह मजदूरी करता था। परिवार में दो बेटी है। पुलिस के अनुसार उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके शेखूपुर में रह रही थी। रविवार को रोहित भी ससुराल शेखूपुर पहंुच गया। वहां दंपति के बीच कुछ वाद-विवाद हो गया। तभी रोहित ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। परिजन दीनदयाल अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.