सोनभद्र, फरवरी 22 -- विंढमगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम बुटवेढ़वा निवासी एक युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। बुटवेढ़वा गांव निवासी दीपक कुमार (33 वर्ष), पुत्र रामदास, बीते 15 फरवरी को अपने ससुराल ग्राम मरौनि थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा (झारखंड) गए हुआ था। उसी रात परिजनों को सूचना मिली कि दीपक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तत्काल डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 20 फरवरी की रात युवक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मुंशी पासवान, रविंद्र, संजय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.