मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने के घोसौत में रूपेश कुमार (25) की मौत मामले में गुरुवार को थाना में हत्या का केस दर्ज कराया गया है। सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना अंतर्गत कुम्हरार विशनपुर निवासी मृतक के पिता रघुवर महतो के बयान पर पुलिस ने ससुर रामएकबाल प्रसाद, सास किरण देवी, पत्नी रिंकी कुमारी और बहन रीतु कुमारी सहित आधा दर्जन अज्ञात पर साजिश के तहत हत्या की एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। रघुवर महतो ने पुलिस को बताया कि बेटा और बहू में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। अपर थानेदार कुमारी अदिति ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह पुलिस ने फंदे से लटका हुआ रूपेश का शव बरामद किया था। पांच महीने पहले ही रूपेश की घोसौत के रामएकबाल प्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.