सुपौल, मई 17 -- पिपरा। थुमहा पंचायत के वार्ड 7 के एक युवक की मौत संदिग्ध अवस्था में भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द में ससुराल में हो गई। घटना के बाद मृतक संतोष शर्मा के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव शुक्रवार की दोपहर थुमहा पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संतोष थुमहा बाजार मे इंजीनियरिंग वर्कशॉप चलाता था। मृतक के पिता विन्देश्वरी शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम संतोष ससुराल गया था। गुरुवार की शाम अपने छोटे भाई को फोन कर शुक्रवार को घर आने की बात कही थी लेकिन गुरुवार रात दो बजे उनकी पत्नी सुनिता देवी ने फंदे से लटक कर उसकी मौत की बात कही। परिजनों का कहना है कि संतोष आत्महत्या नहीं कर सकता है वह बहुत ही होनहार लड़का था वो वर्कशॉप से अच्छी खा...