शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- पुवायां क्षेत्र के सकरापुर गांव में ससुराल आए 28 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जंडैल मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला था। अयोध्या में मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी बड़ी बेटी के मुंडन संस्कार की तैयारी के सिलसिले में घर आया था। शुक्रवार को वह सकरापुर स्थित ससुराल में एक परिचित के तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचा था और रात में वहीं ठहर गया। बताया गया कि देर रात वह घर से बाहर चला गया। सुबह ग्रामीणों ने पास के बाग में उसका शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों ने बताया कि जंडैल चार भाइयों में सबसे बड़ा था और किसी प्रकार क...