सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा। सुपौल निवासी एक युवक ने सदर थाना में मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि दो साल पहले हकपाडा में शादी हुई थी। पत्नि को ससुराल से लाने के लिए गया तो मारपीट किया गया। मोबाइल फोन भी ले लिया। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...