सिद्धार्थ, अक्टूबर 23 -- पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव की 22 वर्षीय आलिया खातून की दीपावली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के बडौगी गांव स्थित ससुराल में सोमवार की रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता अब्दुल मन्नान ने बताया कि करीब 11 महीने पहले आलिया की शादी बडौगी गांव निवासी मजहर अली से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही मजहर अली और उसके परिजन पांच लाख रुपये नकद और अन्य सामान की मांग करने लगे थे। दहेज न मिलने पर आलिया को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। भाई वसीम के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.