सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के घोसौत में मंगलवार की रात घर में गमछे के फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिला। मृतक रूपेश कुमार (25) सीतामढ़ी जिले के डुमरा का निवासी था। सूचना पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले घोसौत निवासी रामएकबाल प्रसाद की पुत्री रिंकी कुमारी से रूपेश की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद रूपेश अपनी पत्नी को लेकर दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में चला गया। 11 दिसंबर को पत्नी के साथ ससुराल आया और यहीं रहकर मजदूरी करने लगा। परिजनों ने बताया कि रिंकी को अपेंडिक्स हो गया था। महाजन से कर्ज लेकर रूपेश ने पत्नी का ऑपरेशन कराया था। कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.