जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चला इलाज हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि गोरे बिन्द (सेक्सोहर बाढ़ गांव निवासी) ने गुस्से और आक्रोश में आकर जहर का सेवन कर लिया। समय रहते परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार गोरे बिन्द की शादी बिशनपुर गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष में उसका पत्नी का कोई भाई नहीं है। केवल पत्नी की दो बहनें हैं। बीते दिनों वह अपनी पत्नी को मायके से विदा कराने आया था, परंतु सास ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसी कारण गोरे बिन्द कुछ दिनों से ससुराल में ही रह रहा था। सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रिश्ते में साला लगने वाले रवि बिन्द ...