बलिया, मई 7 -- गड़वार (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। मयका में रह रही एक महिला का उसके पति ने बुधवार को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे गांव के एक कुआं में जाकर छिप गया। हालांकि ग्रामीणों के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के बाद मातम व हलचल मची हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के हजौली निवासी गोपाल गुप्ता की 25 वर्षीय बेटी पूजा की शादी करीब दो साल पहले बलिया शहर के बनकटा निवासी धनेश गुप्ता के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया जाता है कि इसी बीच पूजा गर्भवती हो गयी लिहाजा चार माह पहले वह मयका चली गयी। दो माह पूर्व उसने बेटे को जन्म दिया। लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले धनेश भी ससुराल आकर रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की दोपहर पति-पत्नी के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.