बरेली, दिसम्बर 15 -- मीरगंज। क्षेत्र के युवक की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शाही के गांव की युवती से हुआ था। युवक का दो माह का पुत्र है। उनका आरोप है तीन माह से उनकी पत्नी व्यवहार ठीक नहीं है। पत्नी कुछ दिन पूर्व नकदी व जेवर लेकर मायके चली गई। वह दो दिन पूर्व पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। पत्नी और उसके परिजनों ने उसको मकान में बंद कर निर्वस्त्र कर मारपीट की। धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। उसने किसी तरह जान बचाई। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...