जहानाबाद, फरवरी 4 -- परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप 11 महीने पूर्व काजल की हुई थी शादी सूचना पर कल्पा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कल्पा थाना क्षेत्र के जामुक गांव स्थित ससुराल में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने प्रताड़ना के बाद हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर कल्पा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में किया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। कल्पा के थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। आवेदन के आलोक में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मृत युवती के चचेरा भाई चंदन कुमार का कहना है कि उनकी चचेरी बहन काज...