उन्नाव, दिसम्बर 12 -- सफीपुर। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक विष्णु कुमार (38) की 14 दिन के इलाज के बाद शुक्रवार को मौत हो गई। आर्थिक तंगी और अस्पतालों के चक्कर के बीच उनकी बिगड़ती हालत ने परिवार को असहनीय दुख में डाल दिया। विष्णु कुमार पुत्र चेता लोध, जो लुधियाना में मजदूरी करते थे। दो माह पहले अपने घर लौटे और शुक्लागंज थाना क्षेत्र के पीतांबर खेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी राधा के पास रहने लगे। परिवार और पड़ोसियों के अनुसार, 28 नवंबर को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। गुस्से में विष्णु ने खुद पर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर शुक्लागंज के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के...