फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- थाना पचोखरा क्षेत्र के हिम्मतपुर में ससुराल में आए एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। जनपद आगरा थाना बरहन के क्षेत्र नगला बरी निवासी 34 वर्षीय शमशाद खान पुत्र आसीन खान की ससुराल थाना पचोखरा के हिम्मतपुर में है। वह गुरुवार को अपनी ससुराल आया था। वह रात को सड़क पर घूमने के लिए गया था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ससुरालीजन मौके पर पहुंचे। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पता चलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को देख ...