गंगापार, फरवरी 27 -- शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ी और जान चली गई। दुल्हन की मौत से ससुराल सहित मायके में मातम छा गया है। घटना की जानकारी इफको पुलिस चौकी को हुई तो चौकी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर अभिलेखीय करवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत अजेहरा गांव के रहने वाले अरुण कुमार पुत्र राजेश की शादी बहरिया थाना क्षेत्र के कोइरावनडीह अतनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय पूनम पुत्री संतलाल से शादी तय हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को बारात गई और 26 फरवरी बुधवार को बारात दुल्हन के साथ गांव अजेहरा पहुंची। सभी रस्म अदायगी के बाद परिजनों के अनुसार शाम करीब आठ बजे दुल्हन की तबीयत अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.