हापुड़, फरवरी 6 -- क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी प्रीति ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका शादी के बाद से ही उत्पीड़न करते आ रहे है। उसका पति बाहर काम करता है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका पति बाहर गया था। उनकी गैर मौजूदगी में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ पिटाई की। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.