आजमगढ़, जनवरी 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के राजागंज बाजार में बुधवार की दोपहर को ससुराल जा रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। युवक सवारी से बाजार में पहुंचा था। एक पान की दुकान पर बैठा हुआ था। घटना की सूचना पर पहंची पुलिस ने जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमों गांव निवासी 40 वर्षीय महंत सरोज उर्फ गुनी मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी की बीमारी के कारण निधन हो गया था। लेकिन बच्चे अपने नाना के घर आते-जाते थे। बुधवार की दोपहर को महंत सरोज अपने ससुराल राजागंज बाजार निवासी किशुन सरोज के घर जा रहे थे। सवारी वाहन से वे राजागंज बाजार में पहुंचे। ससुराल से कुछ दूर पहले ही बाजार में रुक कर एक पान की दुकान पर पान खाने के लिए बैठ गये। अचानक चक्कर आया और वहीं गिर गये। बाजार वासियों की मदद से उसे बरदह सीएचसी ले...