हाथरस, अगस्त 10 -- - आगरा ले जाते वक्त रास्ते में हुई उसकी मौत, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम हाथरस, संवाददाता। ससुराल जा रहा सादाबाद क्षेत्र का रहने वाला युवक कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के निकट ऑटो से गिर घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी रत्ती भाग बिसावर निवासी 25 वर्षीय रविंद्र पुत्र रामलाल सादाबाद से ऑटो में सवार हो हाथरस आ रहा था। वह अपनी ससुराल हाथरस जंक्शन के गांव धौरपुर जा रहा था। वह ऑटो में साइड में पाइप को पकड़कर खड़ा हुआ था। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के निकट अचानक से उस पाइप पर छिपकली आ गई। छिपकली को देखते ही उसने पाइप छोड़ दिया और वह सड़क पर गिर गया। ऑटो से गिरने के कार...