अमरोहा, अप्रैल 21 -- रविवार देर शाम ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बक्काल निवासी करन सिंह पुत्र तुलसी उम्र 46 वर्ष देर रात बाइक से अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेटा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पहुंची तो अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। करन सिंह की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नगर स्थित सीएचसी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.