मथुरा, अगस्त 4 -- थाना क्षेत्र के गांव गजू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गयी। वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने पत्नी व ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गणेश पुरम कालोनी, औरंगाबाद, सदर बाजार निवासी पन्ना लाल ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2018 को उनके बेटों चन्द्रभान और ईश्वर सिंह की शादी राया के गांव गंजू निवासी सेवन सिंह की बेटी संतोषी व गीता के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से दोनों बहनों ने ससुराल में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसको लेकर आए दिन अनबन रहने लगी। इस दौरान गीता के पुत्री हुई थी। फरवरी माह में वह अपने मायके चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.