बहराइच, नवम्बर 15 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। एक युवक का शव उसकी ससुराल में सागौन के पेड़ की डाल से लटकता मिली। युवक 10 नवम्बर से लापता था। ससुरालीजनों ने शव की पहचान की। सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विशेश्वरगंज थाने के बढ़नी भलुहिया गांव में शुक्रवार शाम चार बजे की घटना है। पेड से शव लटकता देख लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान श्रावस्ती जिले के नवीन माडल श्रावस्ती थाने के शिवपुर बनकट गांव निवासी मस्त राम उर्फ़ तुलाराम पुत्र केशव राम के रूप में हुई। ससुराल वालों ने पुलिस व मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक के लापता होते ही परिजनों ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के बड़े पुत्र अर्जुन ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति काफी समय से ठीक नहीं थी। परिजन कई दिनों ...