नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा। सेक्टर-27 निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर उत्पीड़न कर कार हथियाने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कराया है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र के मुताबिक महिला वर्षा का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। वह अगस्त 2025 में पति अभिषेक कसाना समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला की कार छीनकर अपने पास रखे हुए हैं। कार महिला के नाम पर है। ससुराल के लोग कार को अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। मांगने पर भी कार को नहीं लौटा रहे हैं। महिला ने पति अभिषेक, सुभाष, संतोष, साक्षी व सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...