हाथरस, अक्टूबर 4 -- मुरसान। कस्बा के मोहल्ला किला मढैया चौराहे पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिनमें जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लाठी डंडे सरिया चले। यहां पर पथराव हुआ। दोनों पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा मुरसान में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे इंद्रपाल निवासी नगला ताज बरहन आगरा ने बताया कि उसने अपनी बेटी मधु की शादी 2 वर्ष पहले मुरसान के किला मडैया के रहने वाले बंटी के साथ में की थी। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मधु के साथ में मारपीट करते थे। जिसकी शिकायत मायके पक्ष के लोगों को मिली। मायके पक्ष के लोग अपनी बेटी की ससुराल में आए। कहीं किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे सरिया चले। यहां पर एक दूसरे पर पथराव कर दिया गया। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.