नवादा, फरवरी 5 -- नवादा/नारदीगंज, हिप्र/संसू जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को ससुराल आये एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। घटना यदुपुर- भदौर गांव की है। युवक पिछले दो-तीन दिनों से ससुराल में रह रहा था। ससुराल वालों के मुताबिक देर शाम उसकी तबियत बिगड़ने पर बुधवार की सुबह उसे नवादा अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृतक 24 वर्षीय राहुल कुमार नारदीगंज थाना क्षेत्र के फल्डू गांव के स्व. सुनील चौधरी का बेटा था। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया है। फॉरेंसिक टीम पहुंची, सैंपल जब्त घटना की सूचना ...