मिर्जापुर, अगस्त 2 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में शुक्रवार ससुराल आए युवक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने जख्मी युवक को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पड़री थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार शुक्रवार को अपने ससुराल राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव आए थे। रात कुछ लोगों के साथ बाजार गए थे। उसी दौरान बाजार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक जख्मी हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर मनबढ़ भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद युवक की...