दरभंगा, सितम्बर 11 -- बिरौल , एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने ससुराल आए एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में एक झोपड़ी से बरामद किया। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बसौली गांव का सीताराम साहू का 35 वर्षीय पुत्र शंभू साहु बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सीताराम साहू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतक की पत्नी पिंकी देवी, ससुर रामप्रीत साहू एवं सास उषा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आवेदन में मृतक के पिता ने बताया है कि उनके पुत्र की शादी वर्ष 2011 में हनुमान नगर गांव के रामप्रीत साहू की पुत्री पिंकी देवी के साथ हुई थी। उन्हें 12 साल का एवं ...