महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अमरुतिया वार्ड स्थित पासी टोले में शनिवार की सुबह बागीचे में एक युवक की फंदे से लटकती लाश मिली। इस घटना से सनसनी मच गई। यह युवक तीन दिन पहले अपनी ससुराल आया था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मृत युवक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उसके घर के बगल में लड़की की शादी समारोह में शामिल होने उसका पति मनोज पासवान तीन दिन पहले ससुराल आया था। रात में खाना खा कर सो गए थे l सुबह तीन बजे के आसपास सोकर उठ गए और नित्य क्रिया करने के लिए बागीचे की तरफ चले गए। कुछ देर बाद सूचना मिली की अपने ही गांव के पासी टोला में सुबह एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिली है। घटना स्थल पर वह अपने बच्चों के साथ पहुंची तो उसके पति की ही लटकी लाश मिली। अनीता के अनुसार उसका पति बहुत दुखी रहता था।...