बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- हिलसा थाना क्षेत्र के भोकलापर गांव की घटना पति समेत ससुराल के 6 लोगों पर की गयी एफआईआर हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भोकलापर गांव में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गयी। मृतका विकास रविदास की 22 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी है। मायके के लोगों ने ससुराली धन के लालच में महिला की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव निवासी पूजा के पिता रविन्द्र रविदास ने दामाद समेत छह लोगों पर हत्या की एफआईआर करायी है। पिता ने बताया कि उनकी चार बेटियां है। एक साल पहले पूजा की शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग पूजा पर मायके की संपत्ति लिखवाने का दबाव देते थे। इसके लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। इसी खुन्नस में उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गले में निशान पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.