उन्नाव, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा ऊगू के मोहल्ला मांझखोर निवासी खुशबू पुत्री स्व. जगमोहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 25 अप्रैल 2025 को विवेक निवासी गिरजाबाग थाना सदर कोतवाली के साथ हुआ था। कुछ दिन बाद सोने की चेन व बाइक की मांग करते हुए पति, ससुर, सास, देवर तुषार व राज, आदि समेत सात ससुराली जन प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 15 दिसंबर को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...