बाराबंकी, अप्रैल 30 -- मसौली। ससुराल पक्ष से प्रताड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तब मसौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी गई। पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र मसौली के किन्हौली निवासी सुधा यादव पुत्री राम कुमार ने कहा कि मेरी शादी 25 फरवरी 2020 को थाना चिनहट के जाफर पुरवा जुग्गौर निवासी विकेश पुत्र रूपचंद के साथ हुई थी। दहेज में मोटरसाइकिल सहित करीब 8 लाख रुपए खर्च किये गए थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे और ससुर रूपचंद, सास गुड़िया, देवर अभिषेक व विवेक, देवरानी प्रीति पत्नी अभिषेक, जेठ संदीप कुमार प्रताड़ित करते रहते थे। उक्त प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मसौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.