बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाना के काजीपुर गांव निवासी बेवा प्रीती अवस्थी ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना व जबरिया शादी कराने का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाने में दी तहरीर में बताया कि ससुर ब्रजकिशोर, जेठ छोटा, देवर रवि, बबिता पत्नी अरविंद, रेनू पत्नी रवि मिलकर आए दिन मारपीट करते हैं। दबाव बनाकर जेठ छोटा से शादी कराना चाहते हैं। छोटा आए दिन अश्लील हरकत करता है। कहा कि मेरा भाई व चाचा रमाशंकर द्विवेदी इनके दबाव में छोटा से शादी करने को कहते हैं। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.