नोएडा, फरवरी 14 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। अलीगढ़ निवासी राकेश यादव ने पुलिस को बताया कि बहन सुनीता की शादी पर्थला गांव निवासी वीरेंद्र के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई। 11 फरवरी की रात बहन ने फोन कर बताया कि ससुलावाले गर्म पानी के विवाद में पिटाई कर रहे। सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति वीरेंद्र, देवर धर्मेंद्र उर्फ नंदू, देवरानी शिवानी देवी और सास मेहंदी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...