रुद्रपुर, जनवरी 21 -- खटीमा। खटीमा निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, इस्माइल हुसैन ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में परिजनों के दबाव में शादी की, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज न देने पर उसके साथ आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और धमकियां दी जाती थीं। महिला का कहना है कि 18 जनवरी को पति इस्माइल हुसैन, उसके भाई और मां ने बुलेट की मांग की और इनकार करने पर घर छोड़ने को कहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह चौकी पहुंची और तहरीर सौंपी। सत्रहमील चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.