रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के अनुसार 22 सितंबर 2025 को मंदिर में विवाह हुआ था। विवाह के बाद उसे दहेज के लिए मारपीट व मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। आरोप है कि 1-2 दिसंबर को उसे घर से निकाल दिया गया और 20 दिसंबर को फिर मारपीट की गई। पुलिस जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.