बदायूं, फरवरी 22 -- विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना बिसौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2024 को थाना बनियाठेर, जिला संभल के एक व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और शादी के तुरंत बाद उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, उसका पति , ससुर , सास, ननद और उनके दोस्त ने उसे कई बार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। तीन नवंबर 2024 की रात पति के दोस्त जबरदस्ती उसके कमरे में घुसा और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी उंगली तक टूट गई। इसके बाद 27 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज में चार पहिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.