बदायूं, फरवरी 23 -- वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला फैंसी कॉलोनी के रहने वाले अमित वार्ष्णेय ने अपनी बहन अनु वार्ष्णेय के ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाना वजीरगंज में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कराते हुए अमित ने बताया कि उनकी बहन अनु वार्ष्णेय का विवाह 11 फरवरी 2020 को मुनेश वार्ष्णेय निवासी न्यू लेखपाल कॉलोनी, बबराला, थाना गुन्नौर, जिला संभल से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालवाले दहेज से असंतुष्ट थे और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अनु को प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं 25 अक्टूबर 2020 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद 20 फरवरी 2025 को अमित ने रिश्तेदारों की पंचायत बुलाकर सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन अनु के पति मुनेश ने दोबारा दहेज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.