मेरठ, नवम्बर 7 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने थाना पल्लवपुरम में मुकदमा दर्ज कराया है। पल्लवपुरम में पल्हैड़ा निवासी शायदा ने बताया कि मार्च 2022 को उसकी शादी इस्तकार अहमद निवासी शाहजहांपुर किठौर से हुई थी। विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया तो उसके मायके वालों ने करीब दो लाख का सामान छूछक में दिया था। आरोप है दहेज और छूछक के सामान से ससुराल वाले नाखुश थे। उसके बाद वह पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। 14 जुलाई 2025 को विवाहिता से उसका बेटा छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में पति इस्तकार अहमद, सास गुलिस्ता, ससुर निसार, जेठ दिलशाद उर्फ दिल्लू और समसु, जेठानी हिना व सीमा के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.