कौशाम्बी, फरवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी पप्पू ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नी पिछले दिनों अपने भाई को बुलाकर मायके चली गई थी। तीन फरवरी को पत्नी घर लौटी तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इसी खुन्नस में सात फरवरी को की रात पत्नी शामला, ससुर शिवराम व साला अमित घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की गई। घटना में उसका सिर फट गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...