बाराबंकी, दिसम्बर 7 -- हैदरगढ़। बेटी की पिटाई की सूचना पर उसके ससुराल गई मां को भी पीट कर लहूलुहान कर दिया गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने बेटी के ससुरालवालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला थाना हैदरगढ़ के मानपुर मजरे करौंदी गांव का है। बिजनौर लखनऊ निवासिनी नीलम पत्नी रमेश ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पांच वर्ष पहले अपनी बेटी आरती की शादी थाना हैदरगढ़ के करौंदी मानपुर गांव निवासी सूरज पुत्र सहजराम के साथ किया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति, देवर व ननद आदि ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया कि तीन दिसंबर को सूचना मिली कि ससुराल वाले बेटी की पिटाई कर रहे हैं। पीड़िता जब मौके पर पहुंची तो बेटी के ससुराल वालों ने उसका सिर फोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.