मुरादाबाद, जनवरी 19 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पति देह व्यापार के लिए दबाव बनाता है। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के करूला क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 22 अक्तूबर 2024 को करूला क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। उसके तीन माह की एक बेटी है। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता अपने मायके चली गई। पीड़िता के अनुसार पति उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाता है। इस संबंध में एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर, ननद, देवर और बिचौलिया समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.